Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, कम हुई थोक महंगाई तो लोगों को फायदा क्यों नहीं मिला

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (13:29 IST)
Congress attacks BJP government on WPI : कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए उस पर महंगाई दर को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि देश में महंगाई कम नहीं हुई है। पार्टी ने सवाल किया कि जब थोक महंगाई कम हो रही है तो लोगों का इसका फायदा क्यों नहीं मिल रहा है। 
 
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से BJP सरकार के लोग महंगाई की दरों का झूठ फैला रहे हैं कि WPI नेगेटिव हो गया, CPI भी कम हो गया, महंगाई से देश को राहत मिल गई। लेकिन सच्चाई ये है कि एक भी एसेंशियल कमोडिटी के दाम में कोई कमी नहीं आई। फल, सब्जी, अनाज के दाम कम नहीं हुए। न ही पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ।
 
उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया कि जब होलसेल मार्केट में हर तरह के सामान की कीमतें कम हो रही हैं तो 140 करोड़ देशवासियों को इसका बेनेफिट क्यों नहीं मिल रहा है?
 
गोविद वल्लभ ने पूछा कि सब्जी, आलू, ऑइल सीड्स की कीमत होलसेल मार्केट में 20.12%, 18.7%, 15.6% कम हो रही है तो उसी ऑइल सीड से बना तेल आम लोगों को 3.15% महंगा क्यों मिल रहा है? क्या किसानों की आय ऐसे दोगुनी होगी?
 
 
कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि थोक मार्केट में वस्तुओं की कीमत कम हो रही है और रिटेल मार्केट में वही सामान महंगा बिक रहा है। ये सूट-बूट की सरकार मूक दर्शक बनी क्यों बैठी है? आखिर सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है?

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख