Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का बड़ा हमला, LIC की बलि चढ़ा रही है मोदी सरकार

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (21:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की जोखिम भरी इकाइयों में पैसे लगवाकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बलि चढ़ाने में लगी हुई है। पार्टी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि 2014 तक सार्वजनिक क्षेत्र की जोखिम भरी इकाइयों में एलआईसी का निवेश 11.94 लाख करोड़ रुपए था, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद पिछले 5 सालों में यह बढ़कर 22.64 लाख करोड़ रुपए हो गया।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 1956 से 2014 के बीच एलआईसी ने जितना निवेश जोखिम भरी इकाइयों में किया था उससे दोगुना निवेश मोदी सरकार के पांच वर्षों में ही हो गया।

ALSO READ: E cigarettes पर मोदी सरकार ने लगाया बैन, लगेगा भारी जुर्माना
माकन ने आरोप लगाया कि हम सब लोगों में शायद कोई भी ऐसा व्यक्ति या परिवार नहीं होगा जो भारतीय जीवन बीमा निगम से संबंधित ना हो। किसी ना किसी तरीके से हर परिवार के अंदर कोई ना कोई व्यक्ति पॉलिसी धारक है। अगर भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे संस्थान खराब अर्थव्यवस्था की बलि चढ़ने लग जाएं, तो आप समझ सकते हैं कि पूरे देश के अंदर जो गरीब लोग है, मध्यमवर्गीय लोग हैं, उनकी क्या हालत होगी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि देश में परिवारों पर कर्ज बढ़कर दोगुना हो गया है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख