Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का आरोप, श्रमिकों की बसों को लेकर घटिया राजनीति कर रही योगी सरकार

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (11:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार श्रमिकों को उनके गंतव्यों तक भेजने के लिए उसकी ओर से मुहैया कराई जा रहीं बसों को लेकर घटिया राजनीति कर रही है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि ये बसें बुधवार शाम 5 बजे तक राजस्थान से लगी उत्तरप्रदेश सीमा पर खड़ी रहेंगी और उत्तरप्रदेश सरकार को इन्हें जाने की अनुमति देनी चाहिए।
ALSO READ: यात्रियों के इंतजार में खड़ी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 7 घंटे बाद रवाना
उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से कहा कि यह घटिया राजनीति की चरम सीमा है। अजय सिंह बिष्ट सरकार (योगी आदित्यनाथ सरकार) गोल-गोल घुमा रही है। इस राजनीति का औचित्य क्या है? हम सरकार के इस रुख की कड़ी निंदा करते हैं।
 
सिंघवी के मुताबिक मई के अंत की चिलचिलाती गर्मी के बीच और पैर में छाले लेकर श्रमिक चल रहे हैं, लेकिन बसों को रोका जा रहा है और सस्ती राजनीति की जा रही है। प्रियंका गांधी ने खुद कहा है कि अगर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री चाहें तो बसों पर भाजपा के अपने बैनर-झंडे लगा लें, लेकिन बसों को जाने की अनुमति दें। अभी समय है। हमारी बसें आज 4 बजे तक वहां रहेंगी। अगर अजय सिंह बिष्टजी को जनादेश और जनता की चिंता है तो तुरंत बसों को चलाने की अनुमति दीजिए।
ALSO READ: बड़ी खबर, प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार ने की 40 हजार करोड़ की घोषणा
गौरतलब है कि बसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और उत्तरप्रदेश सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। दोनों तरफ से एक-दूसरे को कई पत्र लिखे गए हैं। उत्तरप्रदेश सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने 1,000 से अधिक बसों का जो विवरण मुहैया कराया उनमें कुछ दोपहिया वाहन, एम्बुलेस और कार के नंबर भी हैं। इस पर कांग्रेस ने कहा कि उसकी ओर से मुहैया कराई गई सूची में उत्तरप्रदेश सरकार ने खुद 879 बसों के सही होने की पुष्टि की है और उसे अब इन बसों को चलाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख