Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में 3 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बढ़ने का अनुमान, तापमान में आएगी और भी गिरावट

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (13:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है जिसके 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के आयानगर और नरेला के स्वचालित मौसम केंद्रों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ALSO READ: बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ा सर्दी का सितम
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने पर शीतलहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीतलहर की घोषणा की जाती है।
 
दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीतलहर का प्रकोप था, जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इसके बाद लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव और उत्तर-पश्चिम हवाओं के धीमा पड़ने से धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

ALSO READ: न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, शीतलहर में आई कमी, जानिए कहां, कैसा है मौसम...
 
आईएमडी ने 3 जनवरी तक शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान के 2 डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर 'भीषण' शीतलहर की घोषणा की जाती है।
मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 4 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है जिसके कारण 4 से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही 5 से 7 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख