biodatamaker

Coimbatore DIG Suicide: सबकुछ ठीक था तो फिर क्‍यों किया सुसाइड?

एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए थे DIG विजयकुमार, दूसरे दिन खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (19:31 IST)
Coimbatore DIG Suicide:  तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के डीआईजी सी. विजय कुमार अपनी मौत से पहले गुरुवार की रात को अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी शुक्रवार की सुबह की दिनचर्या भी बिल्‍कुल सामान्य थी। ऐसे में अचानक से उन्‍होंने खुद को गोली क्‍यों मार ली, इस पर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह भी विजयकुमार के आवास पर कुछ असामान्य बात नहीं लग रही थी। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ महीने से उनका डिप्रेशन संबंधी उपचार चल रहा था। इस बीच एक अधिकारी ने उन्हें कुछ परेशान पाया था। बता दें कि पुलिस ने बताया कि कोयंबटूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सी. विजयकुमार ने शुक्रवार को खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि डीआईजी सी विजय कुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2009 बैच के अधिकारी विजय कुमार करीब 45 वर्ष के थे।

विजय कुमार आमतौर पर सुबह 7 बजे अपने अधीनस्थ जिलों की दैनिक रिपोर्ट (डीएसआर) की जांच करते थे। शुक्रवार को भी उन्होंने सुबह करीब 6.30 बजे डीएसआर चेक की थी। इसके बाद वे वहां गए, जहां उनके पीएसओ की पिस्तौल रखी हुई थी। कुमार ने उसे उठाया, अपने कैंप कार्यालय के बरामदे की ओर बढ़े और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। कुमार की पत्नी और उनकी बेटी पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गईं, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

क्‍या कहा पुलिस कमिश्‍नर ने: कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘मौत की घटना अचानक हुई। कुछ भी ऐसा नहीं है, जो अधिकारी के संदर्भ में असामान्य प्रतीत हो रहा हो। उन्होंने पूर्व में मेरे अधीन कार्य किया था। वह एक अच्छे अधिकारी थे।’ एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) ए. अरुण ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए कोयंबटूर में संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ साल से कुमार का अवसाद संबंधी उपचार जारी था।

अरुण ने कहा, ‘मैंने उनका (विजय कुमार) इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की है जिन्होंने यह जानकारी साझा की। मानसिक तनाव के चलते उन्होंने चार दिन पहले डॉक्टर से सलाह ली थी और उन्हें अलग-अलग दवाएं दी गई थीं।’

गुरुवार दोपहर को पुलिस महानिरीक्षक ने कुमार से पूछा था कि क्या उन्हें कोई दिक्कत है, क्योंकि वह थोड़े परेशान दिख रहे थे। सूत्र के मुताबिक, कुमार ने कहा था कि गोलियां लेने के बावजूद उन्हें रात में अच्छी नींद नहीं आई। कुमार के साथ काम कर चुके वरिष्ठ अधिकारी जानते थे कि वरिष्ठ अधिकारी का कई वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार जारी था।
(भाषा)/Edited By navin rangiyal

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख