Daily Horoscope
✕

CNG 2.5 रुपए महंगी, 48 घंटे में 5 रुपए तक बढ़े दाम

Updated: बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (08:29 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ ही अब देश में CNG के दाम भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.5 रुपए बढ़कर 66.61 रुपए प्रति किलो कर दिए गए। बीते 48 घंटे में सीएनजी की कीमत में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर उछाल, 16 दिन में 10 रुपए महंगा, मुंबई में Petrol 120 रुपए पार
आज सुबह 6 बजे से दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के बढ़े हुए दाम लागू हो गए। 4 अप्रैल को भी सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ था। ऐसे में 48 घंटे के अंदर 5 रुपए प्रति किलो के हिसाब से कीमत बढ़ गई है।
 
नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी 69.18 रुपए, जबकि इसकी कीमत मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली- Rs.73.86/- प्रति किलो है। गुरुग्राम में सीएनजी 74.94 रुपए प्रति किलो मिल रही है तो कानपुर में सीएनजी के दाम 78.40/- प्रति किलो है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। पिछले 16 दिनों में दोनों ईंधन 10 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए हैं। 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई। डीजल की कीमत 95.87 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल के दाम 84 पैसे बढ़े हैं। वहीं डीजल 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। यहां पेट्रोल और डीजल क्रमश: 120.51 रुपए और 104.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख