dharma sangrah
✕

नीतीश बोले, अरे! महिला हो कुछ जानती नहीं हो और बोल रही हो फालतू का

सीएम नीतीश की विधानसभा में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (14:53 IST)
Nitish Kumar controversial remarks on women: अरे! महिला हो कुछ जानती नहीं हो और बोल रही हो फालतू का... अरे क्या हुआ, हम जो कह रहे हैं उसको सुनो, क्या हुआ सुनोगे नहीं, हम तो सुनाएंगे। ये बातें बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल की विधायक रेखी देवी से कहीं, जो राज्य के मसौढ़ी से विधायक हैं। 
 
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कांग्रेस और राजद विधायकों ने सदन में हाय-हाय के नारे लगाए। इस पर सीएम नीतीश भड़क गए। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि इतने दिन से आंदोलन कर रहे हैं। जब केन्द्र में यूपीए की सरकार की थी, तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया? अब हंगामा कर रहे हैं।   ALSO READ: बिहार में 21 दिन में 13वां पुल ढहा, अब इंजीनियर के पैर छूने झुके नीतीश कुमार!
 
नीतीश ने राजद विधायक रेखी देवी पर नाराज होते हुए कहा कि महिला, कुछ समझती नहीं हो। इन लोगों ने (राजद-कांग्रेस) कभी महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं दिया। आज महिला होकर बोल रही है। आरजेडी के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी। कभी उन लोगों ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया। ALSO READ: बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश का खास ख्याल क्यों रखा गया?
 
केन्द्र दे रहा है अतिरिक्त मदद : नीतीश ने कहा कि केंद्र ने विशेष राज्य का दर्जा देने के अलावा कई तरह से मदद करना शुरू कर दिया है। केन्द्र बिहार को अतिरिक्त मदद दे रहा है। हम लोगों ने और भी जो कुछ कहा है उसके लिए भी वे लोग काम करेंगे। आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए हम लोग सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं और केंद्र सरकार को भी कह दिया है कि इसको 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए।
 
क्या कहा राजद विधायक ने : वहीं, राजद विधायक ने नीतीश के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं का सम्मान करना सीखें। वे महिलाओं से बात करने का तरीका भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ALSO READ: बिहार पर वित्तमंत्री मेहरबान, बजट में दिया 60 हजार करोड़ का फंड
 
ललन सिंह उवाच : जदयू नेता ललन सिंह ने राजद विधायक की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो बजट पर राय रख रही थीं। बजट उनको कहां समझ में आता है। 
 
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में भी विपक्ष के जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा उठा दिया था, नीतीश ने इस दौरान कहा कि अगर महिलाएं पढ़ी-लिखी नहीं होती हैं, तो वे शारीरिक संबंध बनाने से इनकार नहीं कर पाती हैं। तब नीतीश कुमार लालू यादव की पार्टी के साथ सरकार में थे। उस समय उनके बयान पर काफी हंगामा हुआ था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख