Hanuman Chalisa
✕

बिहार विधानसभा में विपक्ष नारों पर भड़के CM नीतीश कुमार

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (01:19 IST)
Chief Minister Nitish Kumar angry over opposition slogans in Bihar Assembly : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने पर भड़क गए। बिहार विधानसभा में आज कार्यवाही शुरू होने के 30 मिनट के भीतर ही विपक्ष ने एक भाजपा विधायक द्वारा मंगलवार को कथित तौर पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग किए जाने के मुद्दे पर उनसे माफी की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
 
कई विपक्षी सदस्य वेषम में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदन अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सभी से अपनी सीट पर लौटने की अपील की, लेकिन उसे भी अनसुनी कर दिया। विपक्षी के मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे पर कुमार अपनी सीट से खड़े हो गए और जमकर भड़ास निकाली।
 
उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहो। मैं तुम्हें जिंदाबाद कहूंगा। लेकिन याद रखना अगले चुनाव में आप में से ज्यादातर लोग फिर से निर्वाचित नहीं हो पाएंगे। तब आप अपना समय अपने निर्वाचन क्षेत्रों में शोर मचाने में बिता सकते हो।
ALSO READ: PM मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा- अब कभी राजग नहीं छोड़ेंगे
जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया है। लेकिन आप लोग जब भी सत्ता में आए, गलत काम किए। मैं सब कुछ ठीक करने जा रहा हूं। नीतीश कुमार पिछले माह राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) में लौट आए थे।
ALSO READ: बिहार में मंत्रियों को बांटे विभाग, गृह मंत्रालय CM नीतीश कुमार के पास
कुमार ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग पर भी आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले आदेश दिया था कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित स्कूल का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाए।
 
विपक्षी सदस्यों ने दावा किया था कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने मुख्यमंत्री द्वारा सदन के भीतर दिए गए आश्वासन की अवहेलना की है। मुख्यमंत्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आप एक अधिकारी को हटाने की मांग कर रहे हैं। क्या आपको ऐसा करने का अधिकार है? आप सबसे ईमानदार अधिकारी को स्थानांतरित कराना चाहते हैं।
ALSO READ: CM नीतीश कुमार बोले, मुझे पसंद नहीं था I.N.D.I.A
नीतीश कुमार ने कहा कि एक बार जब मुझे स्कूल के नए समय के खिलाफ शिकायतें मिलीं तो मैंने इसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया। कुमार ने सदन को बताया था कि स्कूल की समय अवधि में बदलाव किया जाएगा। इसके एक दिन बाद संशोधित समय की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी की गई।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख