Narak Chaturdashi
✕

पंचतत्व में विलीन हुए सीएम मोहन यादव के पिता, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, उमड़ा जनता का सैलाब

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (23:49 IST)
CM Mohan Yadav's father merged into the five elements : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन के बाद विशिष्टजनों के साथ ही आमजन भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने मुख्यमंत्री यादव के निवास पर पहुंच रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूनमचंद यादव के अंतिम दर्शन किए और ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव ने आज अपने निवास पर आने वाले आम लोगों से भी मुलाकात की और कुछ लोगों के साथ उन्होंने अपने पिता के साथ की कुछ यादों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके पिता सदैव स्वाभिमानी जीवन जीना पसंद करते थे और उन्होंने इसका पालन अंतिम समय तक किया। इसी तरह के अन्य अनुभव भी डॉ. यादव ने बताए।

डॉ. यादव ने कहा कि उनके पिता के दैनिक जीवन का एक हिस्सा खेत पर जाना भी था। फसल तैयार होने पर उसे अपनी देखरेख में कटवाना और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ स्वयं उपज बेचने के लिए मंडी जाने जैसे कामों में भी उन्हें कोई हिचक नहीं थी। पिता की स्मृतियों के साथ अपनी दिवंगत मां को भी याद कर डॉ. यादव भावुक नजर आए।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव की अंतिम यात्रा में आज यहां विशिष्टजनों के साथ ही जनसमुदाय भी शामिल हुआ। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूनमचंद यादव के अंतिम दर्शन किए और ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम यात्रा के मार्ग में विभिन्न मंचों से सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई।

यादव की अंतिम यात्रा यहां गीता कॉलोनी स्थित उनके निज निवास से सकडिया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड से होते हुए भूखी माता मंदिर क्षेत्र में पहुंची, जहां पावन क्षिप्रा नदी के तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके ज्येष्ठ पुत्रों नारायण यादव और नन्दलाल यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूनमचंद यादव ने कर्मप्रधान बनकर जीवन की सार्थकता सिद्ध की। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यादव के जीवन के पुण्य का प्रतिफल है कि उनका एक बेटा प्रदेश की आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता वट-वृक्ष के समान छाया देते हैं। यादव ने जीवन में संघर्ष कर परिवार को स्थापित किया और सबके प्रति प्रेम की भावना रखी। अन्य गणमान्य नागरिकों और आम लोगों ने भी यादव के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता पूनमचंद यादव के अंतिम दर्शन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीशचंद्र देवड़ा, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संदीप यादव, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में उज्जैनवासी शामिल हुए।

अंत्येष्टि के पश्चात यादव परिवार की ओर से बताया गया कि पूनमचंद यादव के देवलोकगमन के बाद चलित उठावना कार्यक्रम पांच सितंबर गुरुवार शाम 4 से 6 बजे तक यहां अथर्व होटल, जंतर-मंतर के पास होगा। पूनम चंद यादव का निधन मंगलवार रात को हो गया है। (एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अगला लेख