biodatamaker
✕

MCD चुनाव से पहले बोले केजरीवाल, बंद नहीं होने देंगे योग कक्षाएं

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (14:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि योजना के लिए धन की उपलब्धता हो या न हो उसके बावजूद शहर में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी। यह टिप्पणी शहर सरकार की ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना से जुड़े मुद्दों की पृष्ठभूमि में आई है।
 
केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि योग (कक्षाएं) बंद करना पाप है, बाकी राजनीति चल सकती है। उन्होंने कहा कि निधि आए या न आए हमने तय किया है कि कक्षाएं नहीं रुकने देंगे।

उन्होंने कहा कि जब LG साहब ने दिल्ली की योगा क्लासेज़ पर रोक लगाई तो बहुत दुख हुआ। लेकिन हमने ठान लिया था कि योगा तो बंद नहीं होने देंगे। सभी योगा ट्रेनर्स को आज दिल्ली के लोगों ने ही सम्मान राशि दी। दिल्ली के किसी काम को मैं रूकने नहीं दूंगा।
<

जब LG साहब ने दिल्ली की योगा क्लासेज़ पर रोक लगाई तो बहुत दुख हुआ। लेकिन हमने ठान लिया था कि योगा तो बंद नहीं होने देंगे।

सभी योगा ट्रेनर्स को आज दिल्ली के लोगों ने ही सम्मान राशि दी।

दिल्ली के किसी काम को मैं रूकने नहीं दूँगा। pic.twitter.com/QGWVVWFJVq

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 2, 2022 >सरकार के सूत्रों ने पहले दावा किया था कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि, उपराज्यपाल (एलजी) सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, कार्यालय को 31 अक्टूबर से आगे कार्यक्रम के विस्तार की अनुमति मांगने संबंधी कोई फाइल नहीं मिली है। इसलिए, यह कहना गलत था कि एलजी ने इसके विस्तार को मंजूरी नहीं दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख