dharma sangrah

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (23:57 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु लापता हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
  • हादसे में 15 लोगों के मरने की पुष्टि। कुछ लोग अब भी लापता। 
  • घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। 
  • तीन लोगों को बचाया गया। 
  • एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें बचाव कार्य में जुटी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया।
  • गृहमंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर घटना की जानकारी ली। 
हेल्‍पलाइन नंबर :
एनडीआरएफ : 011-23438252, 011-23438253
कश्मीर : 0194-2496240, श्राइन बोर्ड : 0194-2313149

मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से वहां बाढ़ आ गई। जिस समय यह हादसा हुआ अमरनाथ गुफा क्षेत्र में 10-12 हजार यात्री मौजूद थे। घायल लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। 
 
अधिकारियों के मुताबिक 3 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच शाम साढ़े पांच बजे बादल फटा। गुफा के बाहर आधार शिविर में अचानक पानी आने से 25 टेंट और तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए, जहां तीर्थयात्रियों को भोजन दिया जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि घटना में 15  लोगों की मौत हो गई और पुलिस, सेना तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं। एनडीआरएफ का एक दल पहले से मौजूद है, जबकि दो और दल पहुंच रहे हैं।
<

Cloudburst near amarnath cave...rescue effort started by authorities...according to sources some causalities also feared...several people were trapped when flash flood hit the camp site near the cave.#cloudburst #AmarnathYatra #AmarnathCloudBrust pic.twitter.com/mEnF7owFnl

— Abhishek Malviy (@Abhiauthor) July 8, 2022 >
प्रधानमंत्री ने दुख जताया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मनोज सिन्हा जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली।’
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय बलों और जम्मू कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से प्रभावित लोगों को बचाने का कार्य तेजी से किया जाए।
 
शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर के स्थिति का जायजा लिया। शाह ने कहा कि बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के संबंध में मैंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।
 
सिन्हा ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हैं और उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज