sundarkand
✕

बड़ी खबर, प्लास्टिक की बोतलों से तैयार हो रहे हैं कपड़े

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (15:06 IST)
नई दिल्ली। सरकार पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए पॉलिथीन बैग की जगह जूट बैग के इस्तेमाल और प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से कपड़े के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।
 
कपड़ा राज्यमंत्री अजय टमटा ने बुधवार को यहां बताया कि सुविधा के लिए लोग कपड़े के परंपरागत झोले की जगह सामान की खरीद के लिए पॉलिथीन बैग का उपयोग करते हैं जिससे बड़े पैमाने पर पर्यावरण प्रदूषण होता है।
 
उन्होंने बताया कि पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल रोकने के लिए दूध उत्पाद और घरेलू उपयोग की वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाली मदर डेयरी और सफल स्टोर पर जूट के बैग बेचे जा रहे हैं। इसकी कीमत 27 रुपए प्रति बैग है। ये बैग भारतीय जूट निगम उपलब्ध करा रहा  है।
 
उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह के उपयोग के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान ने 100 तरह के बैग का डिजाइन तैयार किया है। देश में काफी मात्रा में जूट उपलब्ध है जिसके उत्पाद से प्रदूषण की समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है और किसानों की आय को भी बढ़ाया जा सकता है। 
 
टमटा ने कहा कि पानी के लिए उपयोग किए जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों से बड़े पैमाने पर पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। इन बोतलों से उत्तराखंड के रुद्रपुर में कपड़ा तैयार किया जा रहा है। प्लास्टिक की बोतलों से तैयार धागे से बनी साड़ी बेहद खूबसूरत होती है।
 
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन की 23 मिलों में से  केवल 4 मुनाफा कमा रही हैं जिनमें केरल, अहमदाबाद और कोयंबटूर की मिलें शामिल हैं तथा अन्य मिलों को मुनाफे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घाटे वाली मिलों में पुरानी प्रौद्योगिकी को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने गत 1 से 15 मार्च तक पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया और इस दौरान लोगों को अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। (वार्ता)
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

अगला लेख