biodatamaker
✕

नए नोटों पर 'स्वच्छ भारत' लोगो, रिजर्व बैंक ने नहीं दी यह जानकारी...

Updated: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (15:47 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत अभियान का लोगो छापने के बारे में निर्णय पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उसने इसके लिए सुरक्षा एवं अन्य कारणों का हवाला दिया।
 
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई एक जानकारी के जवाब में रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार की मुहिमों के प्रचार समेत नोटों पर विज्ञापन छापे जाने संबंधी दिशानिर्देशों की नकल देने से भी इनकार कर दिया।
 
पीटीआई भाषा के एक संवाददाता द्वारा दायर आरटीआई आवेदन की प्रतिक्रिया में रिजर्व बैंक ने कहा, 'पहले से सार्वजनिक जानकारियों के इतर नोटों का स्वरूप, सामग्री, डिजायन और सुरक्षा फीचर आरटीआई अधिनियम 2005 की धारा 8(1)(ए) के खुलासे के दायरे से बाहर है। यह धारा उन सूचनाओं को सार्वजनिक किए जाने से रोकती है जिनसे देश की एकता और स्वायत्तता, राष्ट्र की सुरक्षा, रणनीतिक, वैज्ञानिक अथवा आर्थिक हित, किसी अन्य देश से संबंध प्रभावित होते हों।'
 
रिजर्व बैंक से उस आदेश, संवाद, परिपत्र अथवा सूचनापत्र की प्रति की मांग की गई थी जिसमें 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोटों पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ संदेश छापे जाने संबंधी निर्णय लिया गया था।
 
यह आरटीआई आर्थिक मामलों के विभाग के पास दायर किया गया था। यह विभाग नोटों, सिक्कों, सुरक्षा दस्तावेजों तथा नोटों की छपाई एवं सिक्कों की ढलाई से जुड़ी योजना तथा समन्वय के मुद्दों पर नीतिगत निर्णय लेता है। विभाग ने प्रतिक्रिया के लिए आरटीआई को रिजर्व बैंक के पास भेज दिया था। (भाषा) 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख