Daily Horoscope
✕

मुंबई में रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प, 6 लोग हिरासत में

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2024 (12:16 IST)
file photo
मुंबई। अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समोराह से पहले मुंबई के बाहरी इलाके में एक वाहन रैली के दौरान रविवार रात को दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मीरा भायंदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे तनाव व्याप्त हो गया जब तीन कारों और कई मोटरसाइकिल पर 10 से 12 लोगों का एक समूह नया नगर से रैली निकाल रहा था। रैली के दौरान यह समूह सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर भगवान राम के नारे लगा रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने कथित तौर पर पटाखे जलाए जिसके बाद स्थानीय लोगों का एक समूह लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आया। उनकी रैली में शामिल लोगों से बहस हुई और उन्होंने उनके वाहनों पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि वाहनों में सवार लोगों से मारपीट भी की गई। पुलिस ने फौरन बीचबचाव किया और हमलावरों को खदेड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में कानून एवं व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में स्थिति अभी नियंत्रण में है।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख