Hanuman Chalisa
✕

दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना की तैनाती से कई देशों को खतरा : अमेरिका

Updated: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (09:34 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी प्रशांत बेड़े के कमांडर ने मंगलवार को कहा कि विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है और वह रणनीतिक क्षेत्र में दूसरे देशों पर धौंस जमाना जारी रखे हुए है।
 
एडमिरल जॉन एक्विलिनो भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और अन्य वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। एक्विलिनो ने कहा कि उन्होंने और सिंह ने सहयोग बढ़ाने और सूचना साझा करने को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
ALSO READ: चीन के बाद EU से उलझा अमेरिका, आयात पर लगाया शुल्क
एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने यहां बातचीत में कहा कि विवादित जल क्षेत्र में चीन की सैन्य तैनाती से कई देशों को खतरा है। उनमें से कई अमेरिका के सहयोगी देश भी हैं। दक्षिण चीन सागर में चीन और कई अन्य देशों के बीच स्प्रैटली द्वीप समूहों पर नियंत्रण को लेकर विवाद है। ताईवान, वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया और ब्रुनेई ने द्वीप समूहों पर अपना दावा पेश किया है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने चीन के सैन्य जमावड़े में कोई कमी देखी है? तो एडमिरल एक्विलिनो ने कहा कि मैंने क्षेत्र में देशों पर धौंस जमाए जाने को लगातार देखा है। मैंने द्वीप समूहों या चट्टानों को मानव निर्मित द्वीप समूह में बदलते और सैन्यीकरण होते देखा है जबकि बातचीत रक्षात्मक उद्देश्यों के बारे में है।
 
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में सभी देशों (हमारे सहयोगियों व मित्रों) को चुनौती देते हैं और उन्हें धमकाते हैं। लेकिन उन द्वीपों से किसी भी तैनाती को नहीं हटाया गया है। इसलिए मैं कहूंगा कि तैनाती में कोई कमी नहीं आई है और सिर्फ समूचे क्षेत्र में अपने उद्देश्यों को हासिल करने के लिए चीन की ओर से दबाव बढ़ा है। एक्विलिनो ने कहा कि भारत और अमेरिका स्वतंत्र और मुक्त हिन्द-प्रशांत के लिए कार्य करते रहेंगे।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख