Hanuman Chalisa
✕

चीन ने LAC पर किया अपरंपरागत हथियारों का इस्तेमाल, चीनी पक्ष को भी पहुंचा था भारी नुकसान

Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2021 (14:53 IST)
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एक से ज्यादा इलाकों में यथास्थिति को बलपूर्वक बदलने की चीनी सेना की एकतरफा और 'भड़काऊ कार्रवाई' का मजबूती से जवाब दिया गया। 
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय सैनिक चीनी सैन्यबलों के किसी भी ‘दुस्साहस' का जवाब देने के लिए मुस्तैद हैं और भारतीय सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार है। कूटनीतिक स्तर पर दोस्ताना तरीके से मुद्दे का समाधान करने के लिए बातचीत आगे बढ़ रही है। 
 
गलवान घाटी की झड़प का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी पक्ष में भी बहुत हताहत हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि LAC पर एक से ज्यादा इलाकों में यथास्थिति को बलपूर्वक बदलने की चीनियों की एकतरफा और भड़काऊ कार्रवाई का मजबूती और स्थिति को बिना बिगाड़ने वाले तरीके से जवाब दिया गया और पूर्वी लद्दाख में हमारे दावे की गरिमा सुनिश्चित की गयी।
इस रिपोर्ट में स्पष्ट है कि भारतीय सेना ने दोनों देशों के बीच के सभी नियमों और संधियों का पालन किया जबकि PLA ने अपरंपरागत हथियारों का इस्तेमाल करके और भारी संख्या सेना जुटाकर स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया।
  
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन आठ महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद में उलझे हैं और उससे उनके रिश्ते बहुत तनावपूर्ण हो गये हैं। गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई थी जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख