sundarkand

LAC पर फिर हलचल, पैंगोंग झील के ब्लैक टॉप पर चीन ने फिर बनाईं पोस्टें

Updated: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (10:50 IST)
जम्मू। पैंगोंग झील का ब्लैक टॉप एरिया एक बार फिर से चर्चा में है। चीनी सेना ने भारतीय सेना के साथ हुए समझौते से पूर्व वाले स्थान पर अपनी पोस्टें फिर से बना ली हैं। यह दावा चीनी मीडिया द्वारा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में चीनी सेना की कवायद भारतीय सेना के लिए भारी साबित हो सकती है।
 
ट्विटर आदि पर चीनी मीडिया द्वारा जारी किए जाने वाले फोटोग्राफ्स के साथ ही यह दावा किया गया है कि चीनी सेना ने कैलाश रेंज की उस ब्लैक टॉप पहाड़ी पर फिर से अपनी पोस्टें स्थापित कर ली हैं जिनके प्रति भारतीय सेना ने पिछले साल अगस्त महीने में दावा किया था कि उसने रातोंरात बढ़त हासिल करते हुए चीनी सेना की मूवमेंट को इन इलाकों में रोक दिया था। इतना जरूर था कि स्थापित की गई नई पोस्टों से चीनी सेना चुशूल क्षेत्र में स्थापित भारतीय सीमा चौकियों पर नजर रखने में कामयाब हो रही है।
हालांकि भारतीय सेनाधिकारी चीनी मीडिया के इन दावों पर चुप्पी साधे हुए हैं, पर रक्षा सूत्र जरूर इतना कहते थे कि चीनी सेना की मूवमेंट इन इलाकों में पिछले कुछ महीनों से तेज जरूर हुई है। वे चिंता प्रकट करते हुए कहते थे कि चीनी सेना इस बार ‘आक्रामक मूड’ में है। हालांकि भारतीय रक्षाधिकारी कहते थे कि भारतीय सेना चीनी सेना को बराबरी की टक्कर देने की पूरी तैयारी में है।
भारतीय सेना की चिंता की सत्यता चीनी मीडिया के उन दावों से भी होती थी जिसमें वे कहते थे कि अगले कदम में चीनी सेना कैलाश रेंज के हेलमेट टॉप, मग्गर हिल और सेनापोशान पहाड़ पर उन इलाकों में पोस्टें बनाने में जुटी है जहां से भारतीय सेना को चौंकाया जा सकता हो और उनकी पोस्टें चीनी सेना की रेंज में रहेंगी।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख