• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. China deploys submarine in Indian sea border
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (15:05 IST)

चीन की एक और हरकत, भारत की समुद्री सीमा में घुसे पोत

China
नई दिल्ली। चीन की बौखलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत का यह पड़ोसी देश एक तरफ सिक्किम सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है, वहीं हिन्द महासागर में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय समुद्री सीमा में चीनी जहाजों के घुसने की खबर है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की समुद्री सीमा में चीनी जहाजों और पनडुब्बियों की गतिविधियां देखी गई हैं। हालांकि भारतीय नौसेना भी पूरी तरह सतर्क है और इन पर पैनी नजर रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि चीनी युद्धपोतों को तीन साल पहले 2013-14 में भारतीय समुद्री क्षेत्र में देखा गया था। इस घटना के बाद इस इलाके में चीन की हरकतें बढ़ गईं। 
 
एक जानकारी के मुताबिक पिछले दो महीनों में भारतीय सैटेलाइट जीसैट-7 (रुक्मिनी) ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में कम से कम 13 चीनी पोतों को घूमते देखा है। इसके साथ ही इस इलाके में चीनी पनडुब्बियां भी देखी गईं। 
 
ये भी पढ़ें
4जी स्पीड में जियो ने सबको पछाड़ा