Daily Horoscope
✕

बौखलाया चीन, भारतीय सेना पर लगाया यह गंभीर आरोप

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (11:37 IST)
नई दिल्ली/बीजिंग। चीन ने सिक्किम क्षेत्र में भारतीय सेना पर सीमा पार करने का आरोप लगाते हुए उससे तुरंत वापस लौटने और इस मुद्दे की विस्तृत जांच कराने की मांग की है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार रात एक बयान में दावा किया कि भारतीय सीमा की रक्षा करने वाले जवानों ने चीन-भारत सीमा के सिक्किम क्षेत्र में सीमा पार की और चीनी क्षेत्र में घुस गए।
 
गेंग ने कहा कि चीन ने भारत से अनुरोध किया कि वह सीमा पार करने वाले जवानों को तुरंत वापस बुलाए और इस मामले की विस्तृत जांच कराए।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने हाल ही में सिक्किम में डोंगलांग क्षेत्र में चीनी फ्रंटियर बलों की सामान्य गतिविधियों को बाधित किया और चीनी जवानों ने जवाबी कदम उठाए।
 
गेंग ने कहा कि चीन-भारत सीमा पर सिक्किम क्षेत्र को संधियों द्वारा परिभाषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निरंतर लिखित में इस बात की पुष्टि की है कि उससे इससे कोई आपत्ति नहीं है।
 
इससे पहले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सोमवार को भारतीय सेना पर एक सड़क के निर्माण को रोकने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि भारत-चीन सीमा के सिक्किम क्षेत्र में चीन की संप्रभुता वाले क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को रोका गया और उन्होंने कहा कि इस कदम से सीमा पर शांति को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
 
गेंग का यह बयान तब आया है जब भारतीय सेना और पीएलए के जवानों के बीच धक्कामुक्की के बाद दूरवर्ती सिक्किम क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। इसमें चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर अस्थाई बंकरों को नुकसान पहुंचाया।
 
यह घटना जून के पहले सप्ताह की है जब सिक्किम में डोका ला जनरल इलाके में लाल्तेन पोस्ट के समीप दोनों सेनाओं के बीच धक्कामुक्की होने के बाद चीन-भारतीय सीमा पर तनाव उत्पन्न हो गया। झड़प के बाद पीएलए भारतीय क्षेत्र में घुसी और उसने सेना के दो अस्थाई बंकरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इस क्षेत्र में भारतीय सेना और सीमा रक्षक बल आईटीबीपी तैनात है और उसका शिविर अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। (भाषा) 
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख