Daily Horoscope
✕

दरिंदों ने महिला से किया बलात्कार, बच्चों को बनाया बंधक

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (11:26 IST)
सम्भल। उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में शर्मनाक घटना में बिहार की रहने वाली एक महिला को उसकी बेटी तथा बेटे के साथ बरेली के रेलवे स्टेशन से अगवा कर उसके साथ चार दिनों तक दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि बिहार के दरभंगा की रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह 16 जून को बरेली के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से अपनी 11 वर्षीय बेटी तथा 13 साल के बेटे के साथ पानीपत जाने के लिए रेलगाड़ी का इंतजार कर रही थी कि तभी दो महिलाओं और एक पुरष ने उन्हें बातों में उलझाकर नशीली चीज सूंघा दी, जिससे वह तथा उसके बच्चे बेहोश हो गए।
 
महिला का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग उसे तथा उसके बच्चों को गिन्नौर के एक गांव में ले गए, जहां उसके साथ दो लोगों ने चार दिनों तक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह अपने बेटे के साथ वहां से भाग आयी, जबकि उसकी बेटी अभी भी उन लोगों की गिरफ्त में है।
 
पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर जय सिंह, महेन्द्र तथा दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा) 

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख