Hanuman Chalisa

गरीबों के लिए चीन ने निकाली यह योजना

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (18:45 IST)
बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन के गिझाउ प्रांत में अपने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चीन साढ़े सात लाख लोगों को दूसरी जगह बसाएगा। यह काम 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से किया जाएगा। प्रांतीय स्थानांतरण ब्यूरो के प्रमुख वांग यिंगझेंग ने कहा कि देश के सबसे गरीब प्रांतों में से एक इस प्रांत के करीब 1 लाख 81 हजार घरों को सुदूरवर्ती दुर्गम इलाकों से बेहतर जिंदगी की उम्मीद में दूसरी जगह बसाया किया जाएगा।
वांग ने कहा कि 36 सौ गांवों को अन्यत्र बसाया जाएगा। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इस पूरे अभियान पर अनुमानित लागत 45 अरब युआन (6.6 अरब अमेरिकी डॉलर) आएगी।

उन्होंने कहा कि हम पिछले साल के मुकाबले दो तिहाई ज्यादा लोगों को स्थानांतरित कर रहे हैं। चीन ने इस साल एक करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर पहुंचाने की योजना बनाई है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

अगला लेख