sundarkand
✕

बरेली बस हादसे में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री देंगे 2-2 लाख की मदद

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (14:41 IST)
लखनऊ/ नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए भीषण हादसे में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।
 
सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार और सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।
 
बीती रात बरेली में बस और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। बस यात्रियों को तो भागने का भी मौका नहीं मिला। शव इस तरह झुलस गए हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। औरतों और पुरुषों की भी पहचान नहीं हो पा रही है। ट्रक ड्राइवर भाग निकलने में सफल रहा है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवार को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। उन्होंने बरेली में बस और ट्रक की टक्कर में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए देने की घोषणा भी की है। दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
 
मोदी ने शोक संदेश में कहा कि उत्तरप्रदेश के बरेली में हुआ बस हादसा दिल दहलाने वाला है। मैं मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमओ ने बताया कि उन्होंने यह अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुमोदित की है। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख