Hanuman Chalisa

आधार के बिना नहीं मिल सकेगा इन सरकारी योजनाओं का लाभ

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (14:01 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कई योजनाओं में आधार आवश्यक कर दिया है। अब सरकार ने अटल पेंशन योजना और केरोसिन पर मिलने वाली सब्सिडी पर भी आधार कार्ड को आवश्यक कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक जो लोग केरोसिन पर सिब्सिडी ले रहे हैं या भी अटल पेंशन योजना में योगदान कर रहे हैं। उन्हें आधार नंबर देना होगा।
 
अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है तो उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा।  केरोसिन सब्सिडी के मामले में आधार प्राप्त करने या उसे हासिल करने करने के लिए पंजीकरण के लिए 30 सितंबर आखिरी तारीख है। अटल पेंशन योजना के लिये आधार हासिल करने की समय-सीमा 15 जून है। हालांकि आधार कार्ड जारी होने तक राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान-पत्र, फोटोयुक्त किसान पासबुक, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जारी रोजगार कार्ड और राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाणपत्र लाभ के लिए पहचान का साक्ष्य माना जाएगा।
 
किसी भी सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के लिए आधार संख्या या बैंक खाता से परिवार को जारी राशन कार्ड को जोड़ने का फैसला किया गया है ताकि नकद अंतरण लाभ दिया जा सकेस पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना पेश की है। 
 
इसके तहत सब्सिडी उन लाभार्थियों के सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है जो बाजार भाव पर राशन की दुकान से केरोसिन खरीदते हैं। इन दोनों योजनाओं को आधार से जोड़ने से सब्सिडी पात्र लोगों को ही इसका लाभ मिल सकेगा।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

अगला लेख