ramcharitmanas
✕

3 जेंटलमैन फिर वापस आ गए, जानिए CEC राजीव कुमार ने किस पर की यह टिप्‍पणी

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2024 (00:47 IST)
Chief Election Commissioner's statement regarding assembly elections : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के दौरान कई बार पोस्ट किए गए एक लोकप्रिय मीम का जिक्र करते हुए मजाकिया ढंग से कहा, 3 जेंटलमैन फिर से वापस आ गए हैं। उस लोकप्रिय मीम में तीनों आयुक्तों को लापता जेंटलमैन कहा गया था।
ALSO READ: CEC राजीव कुमार को Z सिक्योरिटी, 40-45 जवान करेंगे सुरक्षा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह मजाकिया टिप्पणी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा करते समय की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुरुआत में सहयोगी आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का परिचय कराते हुए कहा, तीन जेंटलमैंन फिर वापस आ गए हैं।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे चुनाव, CEC राजीव कुमार ने दिया यह बयान
इस साल लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर काफी मीम लोकप्रिय हुए जिनमें निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया गया था कि प्रचार अभियान के दौरान शीर्ष नेताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर आयोग निष्क्रिय रहा। इन मीम में एक फिल्म लापता लेडीज के शीर्षक पर आधारित मीम काफी लोकप्रिय हुआ।
ALSO READ: चुनाव बाद की हिंसा टालने के लिए CEC राजीव कुमार ने लिया यह फैसला
तीन जून को मतगणना की पूर्व संध्या पर कुमार ने मजाकिया लहजे में कहा था कि लोग जल्द ही सोशल मीडिया पर इस टैगलाइन के साथ मीम्स देखेंगे, लापता जेंटलमैन वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा, हम कभी बाहर नहीं गए, हम हमेशा यहां थे। हमने आपसे संवाद करना चुना। यह पहली बार था जब हमने एक साथ लगभग 100 विज्ञप्ति और परामर्श जारी किए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख