Daily Horoscope
✕

कश्मीर पर चिदंबरम के बयान पर बवाल, भाजपा नाराज, क्या बोली कांग्रेस...

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (07:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अशांत जम्मू कश्मीर को अधिक स्वायत्ता देने की मांग की, जिसकी भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इसे 'हैरान करने वाला और शर्मनाक' बताया।
 
गुजरात के राजकोट में चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, 'कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 का अक्षरश: सम्मान करने की मांग की जाती है जिसका मतलब है कि वे अधिक स्वायत्ता चाहते हैं। जम्मू कश्मीर में लोगों से बातचीत से मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि वे आजादी के लिए कहते हैं, मैं यह नहीं कह रहा कि सभी बल्कि ज्यादातर लोग, वे स्वायत्ता चाहते हैं।'
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि पी चिदंबरम का अलगाववादियों और आजादी का समर्थन करना हैरान करने वाला है हालांकि मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि उनके नेता ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे का समर्थन करते हैं।
 
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम के बयान से खुद को अलग कर लिया और कहा कि ‘‘किसी व्यक्ति की राय जरूरी नहीं कि वह पार्टी की राय हो।
 
कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा यह निर्विवाद रूप से बना रहेगा। साथ ही, उन्होंने चिदंबरम की टिप्पणी पर कहा कि किसी व्यक्ति का विचार जरूरी नहीं कि कांग्रेस का भी विचार हो। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख