Hanuman Chalisa

चिदंबरम के बेटे कार्ती के बैंक खाते सील

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (15:06 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टूजी स्पैक्ट्रम घोटाले से जुड़े एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम के 90 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट सहित सभी बैंक खाते सील कर दिए हैं।
 
ईडी का आरोप है कि कार्ति अपनी ज्यादा से ज्यादा संपत्ति और बेचने और कई बैंक खाते बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसे देखते हुए उसके बैंक खातों को सील किया गया है। ईडी के अनुसार जांच में पाया गया कि एयरसेल मैक्सिस मामले में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की ओर से अनुमति पर फैसला चिंदबरम ने नियमों की अनदेखी करते हुए लिया था।
 
तय नियमों के अनुसार बोर्ड की ओर से दी गई अनुमति को अनुमोदन के लिए मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति के पास भेजा जाना था, लेकिन चिंदबरम ने ऐसा नहीं किया और अपने स्तर पर ही फैसला ले लिया।
 
ईडी के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि एयरसेल मामले में एफआईबी से अनुमति के लिए जिस राशित का ब्योरा दिया गया था वह सही नहीं था। असलियत छुपाने के लिए बोर्ड के समक्ष गलत आंकड़े पेश किए गए थे। (वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख