ganesh chaturthi

कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवा स्थगित

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (14:08 IST)
कश्मीर में व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की आहूत हड़ताल के कारण सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। इस हड़ताल को अलगाववादियों ने अपना  समर्थन दिया है। यह हड़ताल आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) मामले में राष्ट्रीय  जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा लोगों को समन भेज उनसे की जा रही पूछताछ के विरोध में  की गई है।
 
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस संबंध में पुलिस और प्रशासन की ओर से रविवार रात एक ताजा परामर्श जारी किया गया जिसके बाद रेल सेवा को स्थगित करने का फैसला किया गया इसलिए सुरक्षा कारणों के मद्देनजर मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से उत्तर कश्मीर के बारामूला के बीच सभी ट्रेन सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसी प्रकार दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू के बनिहाल तक रेल सेवाओं को स्थगित  कर दिया गया है। रेल सेवाओं को रविवार को पुन: बहाल करने का निर्णय अब प्रशासन की  ओर से सुरक्षा संबंधी सलाह मिलने के बाद ही लिया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से अगस्त और इस माह ट्रेन सेवाओं को बार-बार स्थगित किया जा रहा है। गत वर्ष गर्मियों में हिंसा और अशांति के दौरान रेल सेवाएं लगभग 6 माह तक स्थगित रही थीं। 
 
यह हड़ताल कश्मीर ट्रेडर्स मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान को एनआईए की ओर से टेरर फंडिंग मामले में समन भेजे जाने के विरोध में बुलाई गई है। खान को सोमवार को नई दिल्ली में एनआईए के सामने पेश होना है। (वार्ता)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख