Hanuman Chalisa
✕

जेडे हत्याकांड में राजन को उम्रकैद की सजा

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (17:48 IST)
मुंबई।  पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जेडे) हत्याकांड में बुधवार को विशेष मकोका अदालत ने फैसला सुनाते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दोषी करार दिया है। छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सभी नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जेडे की 2011 में हत्या कर दी गई थी।   
 
राजेन्द्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। हालांकि अदालत ने पत्रकार जिगना वोरा को इस मामले में बरी कर दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी जोसेफ पॉलसन को भी कोर्ट ने बरी करने का फैसला सुनाया। 
 
इससे पहले जे डे की बहन लीना ने अपने भाई की हत्‍या में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। छोटा राजन और दाऊद की आपसी रंजिश के चलते पत्रकार जेडे की हत्या हुई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर अडकर ने 3 अप्रैल को फैसले की तारीख 2 मई मुकर्रर की थी।
गौरतलब है कि करीब साढ़े सात साल चली लंबी जांच और सुनवाई के बाद आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या मुंबई के पवई इलाके में तब हुई थी जब वो हर रोज़ की तरह दोपहर के वक्त घाटकोपर से अपनी मां से मुलाकात कर पवई लौट रहे थे।
 
घाटकोपर से ही उनका पीछा कर रहे छोटा राजन के शूटरों ने एक के बाद एक पांच गोलियां चलाईं। गोलियां लगने के बाद जेडे बाइक से सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर गिर गए और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल स्क्वाड बनाया था।
 
हत्यारों से पूछताछ के दौरान इस हत्या के पीछे मास्टरमाइंड छोटा राजन का नाम सामने आया। जांच में यह भी सामने आया था कि जेडे द्वारा लिखे गए एक लेख से छोटा राजन बौखलाया हुआ था।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख