dipawali
✕

छोटा राजन की जान को छोटा शकील से खतरा

Updated: रविवार, 1 मई 2016 (15:02 IST)
नई दिल्ली। बीते वर्ष अक्टूबर में इंडोनेशिया के बाली से पकड़कर भारत में प्रत्यर्पित करके लाए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में भी जान का खतरा है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दी है।
 
इन सूत्रों ने कहा कि भगोड़े डॉन दाउद इब्राहीम के करीबी सहयोगी छोटा शकील के सेलफोन से कथित तौर पर एक एसएमएस तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया था। इसमें छोटा राजन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके चलते वरिष्ठ अधिकारी को छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।
 
सूत्रों ने कहा कि यह एसएमएस मोबाइल नंबर 97-15042-65138 से तिहाड़ के कानून अधिकारी सुनील गुप्ता को भेजा गया था। इसमें छोटा राजन का जल्द ही ‘द एंड’ (खात्मा) करने की धमकी दी गई थी। एसएमएस के बाद तिहाड़ के लैंडलाइन नंबर पर फोन कॉल आया था। इसके बाद राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
 
पुलिस को धमकीभरी कॉल के बारे में भी सूचित किया गया है। ‘हाजी छोटा शकील’ की ओर से आए संदेश में लिखा गया था कि तुम कब तक इस मरे हुए सूअर को मौत से बचाओगे? जल्द ही मैं उसका खात्मा कर दूंगा। 
 
विशेष प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने तिहाड़ के एक अधिकारी को संदेश मिलने की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। गुप्ता को बीते वर्ष 24 नवंबर की सुबह एसएमएस मिला था। उसके बाद वे इस बात को उच्च अधिकारियों के ध्यान में लेकर आए। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
कुल 27 साल तक फरार रहने के बाद छोटा राजन को इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। उसे प्रत्यर्पित करके 6 नवंबर को भारत लाया गया था ताकि दिल्ली और मुंबई में उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले चलाए जा सकें।
 
नई दिल्ली में एक स्थानीय अदालत ने छोटा राजन को 14 दिवसीय न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और 19 नवंबर को उसे उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था। राजन एक समय पर दाऊद का विश्वसनीय रहा है। उसे हत्या, उगाही और नशीले पदार्थों की तस्करी के 70 से ज्यादा मामलों में मुकदमों का सामना करने के लिए देश लाया गया है।
 
छोटा राजन को भारत लाए जाने के बाद से विभिन्न जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर चुकी हैं। वह भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकी दाऊद इब्राहीम और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच के रिश्तों को साबित कर सकता है। (भाषा)
 
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख