Hanuman Chalisa

चारधाम यात्रा : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated: रविवार, 8 मई 2022 (10:48 IST)
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट रविवार सुबह 06:15 बजे खोले गए। दर्शन के लिए यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदिरी ने धार्मिक अनुष्ठान किया, जबकि वेदपाठियों (वेदों का पाठ करने वाले) ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट मौजूद थे।
 
इससे पहले कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक यह यात्रा बंद रही थी। इस इस साल बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस मौके पर फूलों से मंदिर को सजाया गया है।
 
गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 3 मई को खुल चुके हैं। 2 दिन पहले 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाने वालों के लिए हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में 24 सेंटर बनाए गए हैं, जहां यात्री यात्रा शुरू करने से पहले रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
 
चारधाम पर आने वाले यात्रियों को क्यूआर कोड जारी किया जा रहा है। क्यूआर कोड यात्रियों को दिए जाने वाले रिस्ट बैंड में रहेगा। जिसे प्रत्येक धाम में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है?

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

अगला लेख