Hanuman Chalisa
✕

जहां लैंड होगा चंद्रयान-2, मिलेगा नया नाम, पीएम मोदी करेंगे ऐलान

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (16:09 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चांद पर शोध के लिए भेजे गए चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद अब उसके लैंडिंग वाले स्‍थान के नामकरण को लेकर विचार किया जा रहा है, जिससे कि वह नाम इतिहास के पन्‍नों में स्‍वर्ण अक्षरों में लिखा जा सके।

सोमवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से अपराह्न 2 बजकर 43 मिनट पर 'बाहुबली' नामक सबसे ताकतवर रॉकेट GSLVMkIII-M1 के जरिए चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया गया। यह भारत का दूसरा चंद्र मिशन है। चंद्रयान-2 मिशन के तहत शोध यान चांद के उस हिस्‍से में उतरेगा, जिस पर अभी तक कम ही शोध हुआ है।

प्रक्षेपण के बाद अब इस बात पर विचार किया जा रहा है कि चंद्रयान जहां सफलतापूर्वक लैंडिंग करेगा, उस स्‍थान को आखिर क्‍या नाम दिया जाए, जो कि एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है। इसके लिए नाम भी सुझाए जा रहे हैं। जैसे ही नाम पर एकमत हो जाएगा, उसके बाद जोरशोर से ऐलान किया जाएगा। खबरों के मुताबिक उस स्‍थान के नाम का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस दक्षिणी ध्रुव पर शोध से यह पता चलेगा कि आखिर चांद की उत्‍पत्ति और उसकी संरचना कैसे हुई। इस क्षेत्र में बड़े और गहरे गड्ढे हैं। यहां उत्‍तरी ध्रुव की अपेक्षा कम शोध हुआ है। दक्षिणी ध्रुव के हिस्‍से में सोलर सिस्‍टम के शुरुआती दिनों के जीवाष्‍म मौजूद होने की संभावनाएं हैं। इसरो के मुताबिक इसकी प्रबल संभावनाएं हैं कि दक्षिणी ध्रुव पर जल मिले।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख