Hanuman Chalisa
✕

ISRO ने दिखाई मिशन चन्द्रयान-2 की पहली झलक (Video)

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (20:40 IST)
बेंगलुरु। भारत के अंतरिक्ष इतिहास के सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम का सामना करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 15 जुलाई को श्रीहरिकोटा से अपने महत्वाकांक्षी और पूर्णत स्वदेशी चंद्रयान-2 मिशन का प्रक्षेपण करेगा।
 
इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. शिवन ने बुधवार को यह जानकारी देते बताया कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर किया जाएगा। इसके प्रक्षेपण के लिए 3.8 टन वजन वाले जीएसएलवी-एमके3 प्रक्षेपण यान का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि इसके 3 हिस्से होंगे- आर्टिबिटर, लैंडर और रोवर और लैंडर 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर अंतिम रूप से उतरेगा, जो इसरो के लिए सबसे अधिक रोमांचित करने वाला क्षण होगा, क्योंकि इस तरह का प्रयोग वह पहली बार कर रही है।
 
डॉ. शिवन ने कहा कि चंद्रमा पर उतरने के लिए चंद्रयान-1 के लिए जो रणनीति अपनाई गई थी, इस बार भी उसका इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन आसानी से इसे चंद्रमा की सतह पर उतारना हमारे लिए काफी बड़ी चुनौती होगा।
 
उन्होंने बताया कि इस मिशन पर काफी कम लागत आई है और उपग्रह की लागत 603 करोड़ रुपए तथा जीएसएलवी पर 375 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इस स्पेशक्राफ्ट का कुल वजन 3.8 टन है जिसमें 650 किलोग्राम वजनी ऑर्बिटर भी शामिल है।
चंद्रयान-2 को स्वदेशी निर्मित जीएसएलवी मार्क III अंतरिक्ष की कक्षा में लेकर जाएगा। इसके मॉड्यूल के तीन हिस्से ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं। लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया है।
 
लैंडर विक्रम में रोवर प्रज्ञान समाहित रहेगा और चंद्रमा पर विक्रम के उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान सतह पर बाहर आएगा। इस मिशन के बारे में इसरो ने अब तक जो जानकारी दी है उसके मुताबिक मिशन के दौरान ऑर्बिटर पहले चंद्रमा की परिधि में चक्कर लगाएगा और फिर इसके बाद वह चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा।

चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के बाद 6 पहिए वाला प्रज्ञान वहां पहले से निर्धारित वैज्ञानिक खोज करेगा। चंद्रयान मिशन की यह पूरी प्रक्रिया इसरो के वैज्ञानिक पृथ्वी से कंट्रोल करेंगे। 
(Photo and Video courtesy: Doordarshan Twitter)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख