शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 जून 2021 (08:53 IST)

Weather Alert: केरल व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, गुजरात में हुई हल्की बारिश

Weather Alert: केरल व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, गुजरात में हुई हल्की बारिश | Rain
नई दिल्ली। मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा हरियाणा के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण महाराष्ट्र तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है।

 
एक ट्रफ रेखा कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बना हुआ है। इन चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी और दक्षिणी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के विदर्भ के कुछ हिस्सों और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है तथा पंजाब और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें
पर्यावरण दिवस पर जानिए भारत के टॉप 10 जंगल, नदियां, हिल स्टेशन और पर्वत श्रेणियों के नाम