suvichar

census in india : 1 मार्च 2027 से 2 चरणों में होगी जनगणना, जाति की भी होगी गिनती

पहाड़ी राज्यों में जनगणना 1 अक्टूबर 2026 से

Updated: बुधवार, 4 जून 2025 (20:22 IST)
census in india : भारत में अगली जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी। इसके साथ ही जाति की भी गिनती होगी। भारत में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और तब से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी। इस बार जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा जाएगा। पहला चरण यानी डेटा कलेक्शन का काम 1 मार्च 2027 से शुरू होगा और यह पूरे देश में एक साथ किया जाएगा। 
ALSO READ: Coronavirus के बाद China की Fungus वाली साजिश, क्या है Agroterrorism, अमेरिका में बड़ा खुलासा


पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में जनगणना 1 अक्टूबर से 
पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में जनगणना पहले शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में जनगणना 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इन राज्यों में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं, जहां भौगोलिक स्थिति के कारण जनगणना का काम पहले किया जाएगा।
 
क्या है अधिसूचना में  
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना-2027 में दो चरणों में कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना 16 जून को जारी की जाएगी। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों जनगणना का काम अगले साल सितंबर में ही शुरू किया जा सकता है। बाकी प्रदेशों में यह काम फरवरी 2027 में शुरू किए जाने की संभावना है।
 
सरकार के निर्णय के अनुसार इस बार की जनगणना में जातियों की गणना भी शामिल होगी। पिछली जनगणना 2011 में की गयी थी और उस समय भी यह काम दो चरणों में पूरा किया गया था।
 
गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि जनगणना - 2027 के लिए संदर्भ तिथि “ एक मार्च, 2027 को 00:00 बजे” की रखी जायेगी। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि “ अक्टूबर, 2026 के प्रथम दिन 00:00 बजे” रखी गयी है।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना आगमी 16 जून को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। सरकार 2021 की जनगणना कोविड के कारण नहीं करा सकी थी। जनगणना-2021 के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी हो गयी थी और पहली अप्रैल, 2020 से कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में फील्ड वर्क शुरू होने वाला था। महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना का काम स्थगित करना पड़ा था।
Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

अगला लेख