Hanuman Chalisa
✕

बिफरी पाक सेना ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवाब से पहुंची थी जबरदस्त क्षति

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (00:02 IST)
जम्मू। पाकिस्तान एलओसी पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाक सेना ने शनिवार सुबह फिर सीजफायर को तोड़ते हुए सुंदरबनी सेक्टर के कई इलाकों में फायरिंग की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी अब भी जारी है। इतना जरूर था कि परसों पाक गोलाबारी का शु्क्रवार को जब भारतीय पक्ष ने करारा जवाब दिया तो उसमें उसके कम से कम 3 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 2 अन्य घायल हो गए और सुंदरबनी सेक्टर के सामने वाले पाक इलाके में उसकी 5 पोस्टों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना और बीएसएफ ने पाकिस्तान सेना के खिलाफ बड़ी प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई की जिसने पहले संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया और सुंदरबनी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सेना और बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की थी जिसमें एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया था और हमले में एक और घायल हो गया था।
 
सूत्रों ने कहा कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में कम से कम 3 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए, क्योंकि उनकी 5 पोस्टें तबाह कर दी गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई जरूरी थी, क्योंकि उसने पहले ब्रिगेड कमांडर स्तर पर दिए गए समझौते का उल्लंघन किया था। एलओसी पर शांति बनाए रखने और 2003 के संघर्षविराम समझौते के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए 23 नवंबर को पुंछ सेक्टर में चकन-दा-बाग में एक फ्लैग मीटिंग भी हुई थी।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिशोध के बाद सुंदरबनी क्षेत्र के विपरीत पाकिस्तानी शिविरों में मृत और घायल सैनिकों को एम्बुलेंसों द्वारा ले जाते हुए देखा गया था। सूत्रों के मुताबिक भारतीय कार्रवाई के बाद पाक तोपखाने शुक्रवार को शांत हुए थे और शनिवार सुबह एक बार फिर उनके द्वारा गोलाबारी आरंभ कर दी गई जिसका भारतीय पक्ष भरपूर जवाब दे रहा है।
 
सूत्रों ने बताया कि 23 नवंबर को ब्रिगेड कमांडरस्तरीय फ्लैग मीटिंग के बाद पुंछ और राजौरी के जुड़वां सीमांत जिलों में एलओसी पर यह पहला बड़ा संघर्षविराम उल्लंघन था, सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान को बहुत प्रभावी और मजबूत उत्तर दिया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख