Daily Horoscope
✕

CDS General अनिल चौहान बोले- अग्निवीर केवल सैनिक नहीं, राष्ट्र की संप्रभुता के हैं रक्षक

Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (20:02 IST)
CDS General Anil Chauhan's statement regarding Agniveer : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने अग्निवीरों को संबोधित करने के लिए सोमवार को बेलगावी में ‘मराठा लाइट इंफ्रैंट्री रेजिमेंटल सेंटर’ का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर केवल सैनिक नहीं हैं, बल्कि वे नेतृत्वकर्ता, नवोन्मेषी और राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक भी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनौतियों के बावजूद अग्निवीर अपनी यात्रा को फलदायी पाएंगे और उनका हर कदम उनका व्यक्तिगत विकास करेगा।
ALSO READ: सेवा के दौरान मौत हो तो अग्निवीरों के परिवार को मिले लाभ : संसदीय समिति
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपने संबोधन में जनरल चौहान ने सैन्य सेवा के उद्देश्य और सैन्य संरचना में इसकी अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर केवल सैनिक नहीं हैं, बल्कि वे नेतृत्वकर्ता, नवोन्मेषी और राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक भी हैं। रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, नई उभरती युद्ध शैलियों का जिक्र करते हुए उन्होंने साइबर युद्ध, कृत्रिम मेधा और अन्य खतरों सहित भविष्य के संघर्षों की जटिलता एवं उनका पूर्वानुमान नहीं किए जाने को रेखांकित किया। 
 
उन्होंने प्रौद्योगिकी एकीकरण और लगातार सीखने पर भी जोर दिया तथा कहा कि लड़ाई के प्रति नवोन्मेषी रुख अपनाने की भी जरूरत है। उन्होंने सशस्त्र बलों को पेशे के रूप में चुनकर अग्निवीरों द्वारा जताई गई प्रतिबद्धता को लेकर उनका आभार जताते हुए कहा कि यह राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण कर्तव्य का एक गवाह है।
ALSO READ: राहुल ने साधा अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र पर निशाना, कहा- देश में अब शहीदों में भी भेद शुरू हो गया
उन्होंने विश्वास जताया कि चुनौतियों के बावजूद अग्निवीर अपनी यात्रा को फलदायी पाएंगे और उनका हर कदम उनका व्यक्तिगत विकास करेगा। जनरल चौहान ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता सीधे अभियानगत तैयारियों पर प्रभाव डालती है और इसके प्रति ईमानदार रहने का आग्रह किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख