sundarkand

खुशखबरी, सीबीएसई का रिजल्ट कल या परसों तक आएगा

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (12:44 IST)
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों का शनिवार या रविवार तक रिजल्ट आ जाएगा। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगा। उधर, केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं एवं 12वीं के नतीजे समय पर घोषित होंगे।
 
इसका यह मतलब है कि छात्रों को नंबर बढ़ाकर देने की पॉलिसी को जारी रखने के लिए सीबीएसई तैयार हो गई है। अब शनिवार देर शाम या रविवार सुबह 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषणा हो सकती है।
 
इस साल से सीबीएसई ने छात्रों को नंबर बढ़ाकर देने की अपनी पॉलिसी यानी मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म करने का फैसला लिया था। सीबीएसई के इस फैसले को एक वकील और एक पैरंट ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के हक में फैसला सुनाया था। हाई कोर्ट ने सीबीएसई से मॉडरेशन पॉलिसी को जारी रखने का निर्देश दिया था। सीबीएसई ने एचआरडी मिनिस्टर से मिलने के बाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीबीएसई ने अपना इरादा बदल दिया है और सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी।
 
वैसे सीबीएसई का 12वीं क्लास का रिजल्ट 24 मई को आना था लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद रिजल्ट लेट हो गया। मॉडरेशन पॉलिसी को जारी रखने की स्थिति में छात्रों के प्राप्तांक में सुधार करना होगा, जिससे रिजल्ट जारी करने में थोड़ा समय लग गया।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

अगला लेख