here

Hanuman Chalisa

आंध्र में सरेआम एक शख्‍स की हत्या, तमाशबीन लोग वीडियो बनाते रहे

शुक्रवार, 26 मई 2017 (12:29 IST)
आंध्रप्रदेश के कडापा जिले में गुरुवार को सरेराह दिनदहाड़े दो लोगों ने धारदार हथियार से एक 32 वर्षीय मारुति रेड्डी नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। पास खड़े कुछ लोग मदद करने की बजाय इस घटना की वीडियो बनाने में लगे थे। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्‍स रेड्डी को पकड़ता है, जबकि दूसरा उन पर हथियार से बार-बार हमला करता है। रेड्डी पर हथियार से 11 बार वार किया गया।
 
बीच सड़क पर हमलावर बार-बार शख्‍स पर धारदार हथियार से हमला करते रहे और सड़क के दोनों किनारों से लोग बस वारदात होते देख रहे थे। भीड़ में से कोई भी पीड़ित की मदद के लिए आगे नहीं आया।
 
यह हत्या तब हुई जब रेड्डी ऑटो रिक्‍शा से कोर्ट की तरफ जा रहे थे, तभी दो लोगों ने रेड्डी पर हमला किया और उन्‍हें ऑटो रिक्शा से बाहर उतार लिया। मारुति रेड्डी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकराकर गिर गए। घटनास्‍थल एक अदालत से कुछ सौ गज की दूरी पर था।
 
हत्‍यारे वारदात को अंजाम देकर आराम से वहां से चले गए। दोनों हमलावरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
 
पुलिस का कहना है कि रेड्डी की बहन का हत्यारों के बहनोई के साथ संबंध था, जिसके चलते दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक या गुटनिरपेक्ष लड़ाई वजह नहीं थी। यह रंजीशन थी। 

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

दुर्गा स्क्वॉड कैसे बदलेगा बंगाल में महिला सुरक्षा का हाल?

SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

इंदौर के खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

Top News 7 July: राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

अगला लेख