Hanuman Chalisa

सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा

गुरुवार, 29 मार्च 2018 (09:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो मामले दर्ज करके 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पेपर तथा 10वीं कक्षा का गणित का पर्चा लीक होने के मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की स्‍पेशल टीम ने 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।
 
सोमवार को सोशल मीडिया पर अर्थशास्त्र के पेपर के लीक होने का दावा किया गया था जिसके बाद 12वीं के सीबीएसई के छात्रों के बीच हड़कंप मच गया था। छात्रों का तनाव सीबीएसई के इस दावे पर भी दूर नहीं हुआ कि उसकी ओर से कोई चूक नहीं हुई है।
 
इस बीच, अपराध शाखा के विशेष आयुक्त आर पी उपाध्याय और अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से जांच पर चर्चा की।
 
दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक की शिकायत पर उन्होंने दो मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में कल दर्ज किया था वहीं 10वीं का पेपर लीक होने का मामला आज दर्ज किया गया। ये मामले धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दर्ज किए गए हैं। 
 
मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है जिसमें दो पुलिस उपायुक्त, चार सहायक पुलिस आयुक्त और पांच निरीक्षक शामिल हैं। यह दल संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) की निगरानी में काम करेगा।  
 
पेपर लीक की खबरों के बीच सीबीएसई ने घोषणा की है कि 10वीं कक्षा की गणित और 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। (भाषा) 

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख