ramcharitmanas
✕

CBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (14:12 IST)
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के प‍रीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। 

इस परीक्षा में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा ने 498 अंक (500 में से) हासिल किए। 497 अंकों के साथ 7 विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे।  इस साल 83.01 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि पिछले साल यह प्रतिशत 82.02 प्रतिशत था।
 
त्रिवेंद्रम के सबसे अधिक 97.32 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। चेन्नई दूसरे स्थान पर रहा, यहां 93.87 प्रतिशत तथा तीसरे स्थान पर दिल्ली है, जहां 89 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की।
 
इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा 25 अप्रैल को हुई थी और इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि परिणाम देर से आएंगे, लेकिन सीबीएसई के अधिकारियों ने कहा था कि नतीजे समय पर ही आएंगे। जानकारी के मुताबिक 10वीं क्लास के परीक्षा परिणाम 28 या 29 ‍मई को घोषित किए जाने की संभावना है। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख