Hanuman Chalisa

CBSE 12th Board Results : सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने बाजी मारी

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (15:03 IST)
मुख्य बिंदु
  • CBSE 12वीं बोर्ड में  99.37% विद्यार्थी पास
  • 99.67% रिजल्ट के साथ लड़कियां अव्वल
  • 99.13 फीसदी छात्र परीक्षा में हुए पास
  • 14 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर देख सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक 99.37 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। करीब 14 लाख विद्यार्थियों की किस्मत दांव पर थी। 99.67 फीसदी छात्राएं सफल रहीं हैं, जबकि 99.13 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। 70,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों ने इस वर्ष 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परिणाम बोर्ड की वैकल्पिक आकलन नीति के आधार पर जारी किए गए हैं।

<

CBSE declared class 12th results today

"Results weren't what we were expecting. I was expecting over 80% score but I am disappointed. I wanted to get into a government college but it seems difficult now," says Abhishek Chaudhary, a student in Delhi pic.twitter.com/J1iyRpzznX

— ANI (@ANI) July 30, 2021 >
दिल्ली के विद्यार्थी अभिषेक चौधरी ने कहा कि परीक्षा परिणाम उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे। मुझे 80 फीसदी से ज्यादा अंकों की उम्मीद थी। मुझे परिणाम से निराशा हुई है। 
<

I'm extremely happy, wasn't expecting to score over 90%: Khushi, a humanities student in Ludhiana (in pic 2)

Didn't expect to get 98.4%, I'm very happy. Keeping pandemic & safety of students in mind, Govt took a good decision: Vanshikha Gupta, a Commerce student(in pic 3) pic.twitter.com/Um9UcK7PwP

— ANI (@ANI) July 30, 2021 >
लुधियाना निवासी छात्रा खुशी परीक्षा परिणाम को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे 90 फीसदी अंक से ज्यादा उम्मीद नहीं थी। कॉमर्स की विद्यार्थी वंशिका गुप्ता ने भी रिजल्ट को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है। 

इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत