dipawali
✕

CBSE 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट...

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (15:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए और इस बार उत्तीर्ण होने के प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
 
सीबीएसई ने राष्ट्रीय राजधानी सहित पांच क्षेत्रों के 10वीं के नतीजे घोषित किए। इस साल 90.95 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है, जबकि पिछले साल 96.21 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इलाहाबाद, चेन्नई, देहरादून और त्रिवेंद्रम क्षेत्रों के भी नतीजे आज घोषित किए गए।
 
ALSO READ: CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित होते ही सर्वर क्रैश, लोग परेशान
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दूसरे क्षेत्रों के नतीजे भी जल्द घोषित किए जाएंगे। नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों में इस कदर होड़ लग गई कि नतीजे घोषित करने के लिए तय समय से आधा घंटे पहले बोर्ड की वेबसाइट क्रैस कर गई।

सीबीएसई की इन तीन वेबसाइटों पर रिजल्ट देखा जा सकता है। ये वेबसाइटें www.results.nic.in,  www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in हैं।  
 
इस बार 10वीं की परीक्षा में 16,67,573 छात्र विद्यार्थी शामिल हुए थे। बीते 28 मई को बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे और इसमें भी पास होने के प्रतिशत में गिरावट आई थी। 
Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख