Hanuman Chalisa

कैश नहीं है तो अपनाएं यह तरीके...

बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (14:05 IST)
वर्ष 2016 की नोटबंदी के बाद एक बार फिर भारत के बहुत बड़े हिस्से में लोग नकदी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में शादियां होने से स्थिति और ज्यादा विकट हो गई है। हालांकि नोटबंदी के बाद लोगों का रुझान ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की तरीफ हुआ है, लेकिन बहुत जरूरी होने पर लोग ऐसा करते हैं। 
 
बैंकों में कैश की कमी और एटीएम पर कैश नहीं होने का संदेश देखकर हर किसी को तकलीफ हो रही है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर काट रहे हैं। फिर उनके हाथ नकदी नहीं लग पा रही है। कैश की किल्लत में आप छोटी-छोटी सावधानी बरत कर अपनी परेशानी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं....
 
1. सामान खरीदने के लिए पेटीएम, भीम ऐप, रूपे आदि मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिजली, टेलीफोन और मोबाइल बिल का भुगतान अथवा मोबाइल रिचार्ज भी आप इन माध्यमों से कर सकते हैं। 
 
2. आजकल बहुत से बैंक इंस्टेंट मनी ट्रांसफर RTGS/NEFT/IMT या मोबाइल पर भी पैसे भेजने/अदा करने की सुविधा देते हैं, ओटीपी के माध्यम से यह सुरक्षित ट्रांसफर होता है और इसका रिकॉर्ड भी आसानी से एसएमएस या ईमेल पर मिल जाता है।
 
3. इसके अलावा अधिकतर बैंकों ने अपने ग्राहकों को मोबाइल एप की सुविधा प्रदान की है, इन ट्रांजेक्शन पर कई आकर्षक कैशबैक ऑफर, डिस्काउंट कूपन भी मिलते हैं। 
 
4. खरीदी के लिए आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मुश्किल थोड़ी कम हो सकती है। 
 
5. नकदी का इस्तेमाल वहीं करें जहां बहुत ज्यादा जरूरी हो। जहां तक संभव हो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करें।
 
6. चूंकि शादी का सीजन है, ऐसे में मुश्किल तो होगी ही। नकदी के लिए ऐसे में आप ‍अपने मित्रों और रिश्तेदारों का भी सहयोग ले सकते हैं। संकट खत्म होने के बाद उन्हें राशि लौटा दें। 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे UP के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर

अगला लेख