dharma sangrah
✕

जहां नहीं है वहां भी बढ़ सकता है नकदी संकट...

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (15:08 IST)
नई दिल्ली। कुछ राज्यों में कैश क्राइसिस (नकदी संकट) के बीच अटकलें हैं कि जल्द ही यह संकट अन्य राज्यों तक भी पहुंच जाएगा और एक बार फिर एटीएम और बैंकों में लाइनें देखने को मिल सकती हैं। 
 
जैसे-जैसे यह खबर फैल रही है, लोग नकदी संकट बढ़ने की आशंका के चलते एटीएम की ओर दौड़ लगाना शुरू कर देंगे और सामान्य सा यह संकट बड़ा होते देर नहीं लगेगी। दरअसल, आशंका के चलते लोग जरूरत नहीं होने पर भी एटीएम से नकदी निकाल घर में रख लेंगे। क्योंकि यह मानसिकता है कि यदि उन्हें कल रुपए नहीं मिले तो क्या होगा? 
 
हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि जल्द ही यह संकट समाप्त हो जाएगा। कुछ राज्यों में नकदी जरूरत से ज्यादा है तो कुछ में कम। अत: इस स्थिति को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि बैंकों में नकदी नहीं है और एटीएम खाली पड़े हैं।  
 
बैंकिंग सचिव राजीव कुमार के मुताबिक आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तरी बिहार में मुख्य रूप से दिक्कत थी, लेकिन अब यह संकट गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों तक फैल गया है। कुमार के मुताबिक हम 500 रूपये के नोट की सप्लाई बढ़ाने जा रहे हैं।
 
आरबीआई और सरकार का तर्क है कि कैश की कमी के पीछे डिमांड बढ़ना है। बैंकों के माध्यम से राज्य सरकार आरबीआई को कैश की डिमांड भेजती है और वर्तमान स्थिति में डिमांड के अनुरूप कैश नहीं मिला।
 
बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति बिहार में है। बिहार में एटीएम तो दूर की बात है, बैंकों में ही पैसे नहीं हैं। इस संकट को बढ़ाने से बचाना है तो लोगों को चाहिए कि वे अनावश्यक नकदी न निकालें। जितनी जरूरत हो उतना ही राशि निकालें।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख