Hanuman Chalisa

सचिन तेंदुलकर ने खेला मुंबई की गली में क्रिकेट (वीडियो)

मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (14:52 IST)
मुंबई। दु‍निया के बड़े बड़े मैदानों में क्रिकेट खेलने वाले भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हाल ही में मुंबई की एक गली में क्रिकेट खेलते देखा गया। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। 
 
इस वीडियो में सचिन मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, जिसमें मेट्रो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स उनके साथ हैं। सचिन का यह रूप संभवत: पहली बार देखने को मिला है। यह वीडियो रविवार का है, जब सचिन मजदूरों के साथ गली क्रिकेट खेलने के लिए अचानक कार से नीचे उतर गए। 
 
उस वक्त सचिन मुंबई के बांद्रा से गुजर रहे थे। उन्होंने वहां कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देखा और वे भी अपनी कार रुकवाकर उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे। क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने सचिन का स्वागत पैर छूकर किया और सचिन ने उनसे बल्ला लेकर बल्लेबाज़ी शुरू कर दी. उन्होंने कई शॉट्स भी जड़े.सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख