biodatamaker

Twitter पर पॉक्सो एक्ट में केस , दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (19:38 IST)
नई दिल्ली। भारत में ट्‍विटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाने के बाद निशाने पर आए ट्‍विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अब दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दायर किया है। दरअसल राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट होने की शिकायत की गई थी। माना जा रहा है कि इस मामले में ट्‍विटर के अधिकारियों से पूछताछ भी की जा सकती है। 
 
कर्नाटक उच्च न्यायालय में कार्रवाई स्थगित : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी और गाजियाबाद पुलिस से संबंधित मामले में कार्यवाही 5 जुलाई तक स्थगित कर दी। गाजियाबाद पुलिस ने हाल में उत्तर प्रदेश के शहर में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पर हमले के मामले की जांच के संबंध में माहेश्वरी को तलब किया था।
 
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पेश हुए वकील प्रसन्न कुमार ने अदालत से मामले में स्थगन का अनुरोध किया था जिसके बाद न्यायमूर्ति जी नरेंद्र की एकल पीठ ने मामले में 5 जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी। माहेश्वरी बेंगलुरु में रहते हैं। मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर 24 जून को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पुलिस थाना में बयान दर्ज कराने को कहा था। इसके बाद माहेश्वरी ने राहत का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।
 
अदालत ने इसके बाद गाजियाबाद पुलिस को माहेश्वरी के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक दिया। न्यायमूर्ति नरेंद्र ने यह भी कहा कि पुलिस अगर माहेश्वरी से पूछताछ करना चाहती है तो वह डिजिटल माध्यम से ऐसा कर सकती है।
 
 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

अगला लेख