sundarkand
✕

दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (18:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने स्वयंभू प्रवचनकर्ता दाती महाराज के खिलाफ अपने आश्रम में रहने वाले के साथ कथित रूप से बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है। दाती महाराज का दक्षिण दिल्ली में एक मंदिर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों पर सीबीआई मामले की जांच कर रही थी।
 
 
दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में एक शिष्या की शिकायत पर दाती महाराज, उनके 3 भाइयों और एक महिला के खिलाफ कथित रूप से बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया।
 
दिल्ली और राजस्थान में अपने आश्रम में शिष्या के साथ बलात्कार के आरोपी दाती महाराज से पुलिस ने 22 जून को पूछताछ की थी। उन्हें दाती मदनलाल के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी का दावा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।
 
मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन और न्यायमूर्ति वीके राव की पीठ ने शिकायतकर्ता महिला की याचिका सीबीआई को हस्तांतरित करने की अनुमति दी थी और कहा था दिल्ली पुलिस जिस तरह मामले की जांच कर रही है, उसने जांच को सवालों के घेरे में ला दिया है।
 
केंद्रीय सतर्कता आयोग की अनुशंसा पर सरकार द्वारा सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना से सभी अधिकार वापस ले लेने के मध्यरात्रि के ड्रामे के बाद संभवत: एजेंसी ने यह पहला मामला दर्ज किया है। (भाषा)

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

CM धामी ने किया 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का शुभारंभ', खटीमा में हुआ रोड शो, निकली भव्य शोभायात्रा

'खाकी से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं': जंतर-मंतर विवाद पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

अगला लेख