ramcharitmanas

नरेन्द्र मोदी ने कहा, देश में बड़े पैमाने पर लगेंगे सोलर पंप

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (18:13 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से फसलों की सिंचाई में समझदारी से पानी का उपयोग करने पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि कृषि लागत में कमी लाने के लिए जल्दी ही देश में व्यापक पैमाने पर खेतों में सोलर पंप लगाए जाएंगे।
 
 
मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में 'कृषि कुंभ' को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध है और कृषि लागत को कम से कम करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं ताकि किसानों की आय बढ़ सके। देश में सिंचाई पर खर्च में कमी लाने के लिए निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर खेतों में सोलर पंप लगाए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञान का लाभ कृषि को देने का प्रयास कर रही है और इसी को ध्यान में रखकर वाराणसी में चावल अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जा रही है। देश को आगे ले जाने में किसानों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी तथा कृषि क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्द्धन पर जोर देते हुए कहा कि इस सिलसिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरित क्रांति के बाद दूध उत्पादन, शहद उत्पादन, पोल्ट्री और मत्स्य पालन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कृषि में जल संसाधन का समझदारी से उपयोग, भंडारण में बेहतर प्रौद्योगिकी, कृषि में नवीनतम तकनीक के उपयोग आदि पर कृषि कुंभ में चर्चा की जानी चाहिए। फसलों के अवशेष जलाने से रोकने के लिए नई प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने फसलों की खरीद के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की सराहना की। कृषि कुंभ में कुछ विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख