dharma sangrah
✕

अफगानिस्तान से आया मालवाहक विमान, खुश हुए मोदी...

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (12:01 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और भारत के बीच सोमवार से हवाई मार्ग से सीधी उड़ान से माल की ढुलाई शुरू हो गई। इसके महत्व को देखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्वयं हवाई अड्डे जाकर काबुल से आई इस पहली उड़ान का स्वागत किया।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दोनों देशों के बीच मालवाहक उडान सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को धन्यवाद दिया है।
 
मोदी ने कहा कि हवाई माल ढुलाई गलियारे की काबुल से आई पहली फ्लाइट का स्वागत करते हुए मुझे प्रसन्नता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीधे संपर्क से समृद्धि आयेगी। मैं इस पहल के लिए (अफगानिस्तान के) राष्ट्रपति अशरफ गनी को धन्यवाद देता हूं।
 
गनी ने काबुल में हरी झंडी दिखाकर इस उड़ान को रवाना किया था। इस मौके पर वहां अफगानिस्तान के कई कैबिनेट मंत्री तथा भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा मौजूद थे।
 
उड़ान के यहां पहुंचने पर सुषमा स्वराज, नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू, विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर और भारत में अफगानिस्तान के राजदूत डॉ. शैदा अब्दाली तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका स्वागत किया। पहली उड़ान से 60 टन सामान भारत लाया गया। इसमें मुख्य रूप से हींग शामिल है।
 
दोनों देशों ने यह सेवा शुरू करने के बारे में हाल ही में निर्णय को अंतिम रूप दिया था। इस गलियारे को शुरू करने का फैसला पिछले साल सितंबर में गनी की भारत यात्रा के दौरान मोदी के साथ हुई बैठक में लिया गया था। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी। अफगानिस्तान के किसान अपनी उपज को जल्दी और सीधे भारतीय बाजार में भेज सकेंगे। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : ट्विटर
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख