dharma sangrah
✕

दार्जिलिंग में नहीं थमी हिंसा, सिक्किम को मिला इस बात का फायदा...

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (10:43 IST)
गंगटोक। पर्यटन के लिहाज से सबसे अधिक कमाई वाले इस सीजन में दार्जिलिंग में अशांति का लाभ सिक्किम को मिल रहा है क्योंकि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा आंदोलन के कारण पर्यटक दार्जिलिंग के बजाए यहां का रख कर रहे हैं।
 
सिक्किम पर्यटन सचिव सी जांगपो ने कहा कि दार्जिलिंग में तनाव के कारण यहां पर्यटन उद्योग में अचानक उछाल आ गया है। दार्जिलिंग में जीजेएम आंदोलन के कारण वहां जाने की योजना बनाने वाले कई घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द करा दी हैं और उन्होंने सिक्किम जाने की योजना बनाई है।
 
जांगपो ने कहा कि गंगटोक में पर्यटन संबंधी प्रतिष्ठानों में इस समय बहुत से ग्राहक हैं और आगामी कई दिनों के लिए वहां बुकिंग पूरी हो चुकी हैं। सिक्किम पर्यटन सचिव ने कहा कि सिक्किम घूमने आए लगभग सभी पर्यटक या तो यात्रा के अपने दूसरे चरण में दार्जिलिंग जाने वाले थे या यहां आने से पहले वे दार्जिलिंग गए थे।
 
ट्रैवल ऑपरेटरों को इस बात की चिंता है कि इतनी अधिक संख्या में पर्यटकों का प्रबंध करना मुश्किल है और सचिव ने भी इस प्रकार की चिंता व्यक्त की।
 
जांगपो ने कहा, 'हमने ट्रैवल ऑपरेटरों और होटलों से सेवा मानकों से समझौता किए बिना अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को सेवाएं देने को कहा है क्योंकि इस संबंध किसी भी प्रकार के कुप्रबंधन से पर्यटक उद्योग की बदनामी हो सकती है।'
 
कोलकाता के एक पर्यटक शांतनु बोस ने कहा कि हम छुट्टियां मनाने दार्जिलिंग गए थे लेकिन तभी यह सब (आंदोलन) हो गया। हमारे ट्रैवल एजेंट ने सिक्किम में ऑपरेटरों से तत्काल संपर्क किया और हम भाग्यशाली रहे कि हमें बुकिंग मिल गई। बोस ने बताया कि कई पर्यटकों को बुकिंग नहीं मिल पाने के कारण दार्जिलिंग से ही लौटना पड़ा। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख